Breaking News

हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला चेहल्लम जुलूस

– अंजुमनों ने नौहा ख्वानी कर की सीनाजनी
चेहल्लम जुलूस में मातम करते शिया समुदाय के लोग।
फतेहपुर। हजरत इमाम हुसैन की याद में गुरूवार को बाकरगंज हाता चांद खां के पीछे स्थित इमाम बारगाह से चेहल्लम जुलूस निकाला गया। जिसमें नौहा ख्वानी और मातम के साथ जुलूस कदीमी रास्तों से होते हुए अलीगंज स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ।
नजीरूल मोहसिन के पुत्र सैय्यद फरहत अली ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 सफर को बाकरगंज से हजरत इमाम हुसैन की याद में चेहल्लम पर आलम व ताजियां जुलूस निकाला गया। जो अपने कदीमी रास्तों से होते हुए नौहा ख्वानी व मातम करते हुए निकला। जुलूस में मातम किया गया। करवन उन्नाव व बनारस से अंजुमनें आई। जिन्होने नौहा पढ़ा व मातम किया। जुलूस में हाय हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं। जगह-जगह चाय, शर्बत का स्टाल भी लगाया गया। यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों बाकरगंज से होता हुआ शाम छह बजे अलीगंज स्थित कर्बला जाकर तकरीर के साथ समाप्त हुआ। जुलूस की समाप्ति पर सभी लोगों ने देश में सुख शांती व भाईचारे के लिए दुआ की और प्रशासन के अच्छे सहयोग के लिए आभार जताया। इस मौके पर अशरफ अली पप्पू, नवाब जुगनू, ताजिया एवं अलम इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष चैधरी मोईन राइन, महासचिव वारिस अहमद, मीडिया प्रभारी कफील अहमद सहित तमाम लोग रहे।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *