Breaking News

“छत्तीसगढ़ राजोत्सव PM मोदी बोले—‘मनखे मनखे एक समान’, ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण; ड्यूटी पर आरक्षक की मौत से माहौल गमगीन”

पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। अब वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को संवार रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे पहले पीएम मोदी ने राज्य के कोने-कोने का दौरा किया था. 14 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा करेंगे। इससे पहले बिलासपुर में 35 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की गई थी। इसके पहले PM मोदी ने नए विधानसभा भवन और ट्राइबल म्यूजियम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम शुरुआत का दिन है, मेरे लिए यह आत्मीय जुड़ाव का क्षण है। मैंने छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक काम किया और इस धरती से बहुत कुछ सीखा।

पीएम ने कहा कि 2025 भारत के गणतंत्र का अमृत वर्ष है। 75 साल पहले देश ने संविधान को अपनाया था। इस अवसर पर उन्होंने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले रविशंकर शुक्ल, बैरिस्टर छेदीलाल, किशोरीमोहन त्रिपाठी, रामप्रसाद पोटाय और रघुराज जी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही संत गुरु घासीदास को भी याद किया। इसके अलावा विधानसभा परिसर में प्रवेश के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। यहां नेताओं और आम लोगों को गमछा लेकर जाने की अनुमति नहीं दी गई।

वहीं रायपुर में PM की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात आरक्षक की मौत हो गई। इसके अलावा काले कपड़े पहनने पर अमित जोगी को हाउस अरेस्ट किया गया। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नवा रायपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल पहुंचकर उन 2,500 बच्चों से मुलाकात की, जिनकी हृदय सर्जरी इस संस्थान में नि:शुल्क हुई थी। उन्होंने एक बच्चे को गले लगाया। साथ ही उन्होंने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल जाना।

पीएम मोदी के दौरे की तस्वीरें देखिए…

ब्रह्मकुमारी शांति शिखर में पीएम मोदी का खुमरी पहनाकर स्वागत।
ब्रह्मकुमारी शांति शिखर में पीएम मोदी का खुमरी पहनाकर स्वागत।
सत्य साईं अस्पताल में हार्ट सर्जरी से ठीक हुए बच्चे को पीएम मोदी ने गले लगाया।
सत्य साईं अस्पताल में हार्ट सर्जरी से ठीक हुए बच्चे को पीएम मोदी ने गले लगाया।
नए विधानसबा भवन का पीएम ने उद्घाटन किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे।
नए विधानसबा भवन का पीएम ने उद्घाटन किया। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे।
नए विधानसभा के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी की तस्वीर।
नए विधानसभा के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी की तस्वीर।
नए विधानसभा परिसर में पीएम मोदी ने पौधारोपण भी किया।
नए विधानसभा परिसर में पीएम मोदी ने पौधारोपण भी किया।
ट्राइबल म्यूजियम का भी उद्घाटन पीएम मोदी ने किया।
ट्राइबल म्यूजियम का भी उद्घाटन पीएम मोदी ने किया।
ट्राइबल म्यूजियम के अंदर घूमकर पीएम मोदी ने उसके बारे में जानकारी ली।
ट्राइबल म्यूजियम के अंदर घूमकर पीएम मोदी ने उसके बारे में जानकारी ली।
विधानसभा परिसर में मां के नाम पीएम मोदी ने पौधा लगाया।
विधानसभा परिसर में मां के नाम पीएम मोदी ने पौधा लगाया।
एयरपोर्ट से सत्य साईं अस्पताल रवाना होने के दौरान पीएम मोदी ने हाथ दिखाकर लोगों का अभिवादन किया।
एयरपोर्ट से सत्य साईं अस्पताल रवाना होने के दौरान पीएम मोदी ने हाथ दिखाकर लोगों का अभिवादन किया।
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा।
एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा।
सेना के विशेष विमान से पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे।
सेना के विशेष विमान से पीएम मोदी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे थे।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *