Breaking News

चिदंबरम का बड़ा बयान, बोले- ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार की रणनीति थी गलत, इंदिरा गांधी ने अपनी जान देकर चुकाई कीमत’

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। चिदंबरम ने कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार का तरीका गलत था और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उस गलती की कीमत अपनी जान देकर चुकाई है। चिदंबरम ने यह बयान हिमाचल प्रदेश के कसौली में खुशवंत सिंह साहित्य महोत्सव में पत्रकार हरिंदर बावेजा की पुस्तक ‘दे विल शूट यू, मैडम’ पर चर्चा के दौरान दिया है।

 

ऑपरेशन ब्लू स्टार का ‘तरीका गलत’

पी. चिदंबरम ने कहा, “यहां मौजूद किसी सैन्य अधिकारी का अपमान नहीं करना चाहता, लेकिन जून 1984 में अमृतसर के गोल्डन टेंपल से उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए चलाया गया ऑपरेशन ब्लू स्टार का ‘तरीका गलत’ था। कुछ साल बाद हमने यह दिखाया कि सेना को शामिल किए बिना भी सही तरीके से स्वर्ण मंदिर को वापस पाया जा सकता है… ब्लू स्टार गलत तरीका था, और मैं सहमत हूं कि श्रीमती गांधी ने उस गलती की कीमत अपनी जान देकर चुकाई।”

फैसला अकेले इंदिरा गांधी का नहीं था

पूर्व केंद्रीय ने आगे कहा, “हालांकि, यह फैसला अकेले इंदिरा गांधी का नहीं था। यह सेना, पुलिस, खुफिया एजेंसियों और सिविल सर्विस सभी के सामूहिक निर्णय का परिणाम था।” उन्होंने कहा, “आप इसका दोष केवल श्रीमती गांधी पर नहीं डाल सकते। क्या आप डालेंगे?”

पंजाब की वास्तविक समस्या आर्थिक स्थिति है

चिदंबरम ने कहा कि वर्तमान में पंजाब की “वास्तविक समस्या” उसकी आर्थिक स्थिति है। उन्होंने कहा, “मेरे पंजाब दौरों के दौरान मुझे महसूस हुआ कि खालिस्तान या अलगाव की राजनीतिक मांग अब लगभग खत्म हो चुकी है। आज की मुख्य समस्या आर्थिक है… सबसे अधिक अवैध प्रवासी पंजाब से ही हैं।”

राहुल गांधी ने कुछ महीने पहले दिया था यह बयान

बता दें ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बीते 6 महीने दूसरी बड़ा बयान आया है। इससे पहले 4 मई को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वे कहते नजर आए थे कि 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार गलती थी। जो भी गलतियां 80 के दशक में कांग्रेस से हुईं, मैं जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं।

About NW-Editor

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर पर IAF का बड़ा खुलासा: किराना हिल्स हमले की सच्चाई VIDEO में आई सामने

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना की ताकत को दर्शाने वाले नए वीडियो ने इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *