Breaking News

थाना दिवस में सीओ ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

खागा, फतेहपुर। संपूर्ण समाधान थाना दिवस तहसील के सभी थानों में थाना दिवस सकुशल संपन्न हुआ। खागा कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजमोहन राय की अध्यक्षता में थाना दिवस संपन्न हुआ। थाना दिवस में आए हुए फरियादियों की क्षेत्राधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए निस्तारण हेतु मौके पर राजस्व वा पुलिस टीम को रवाना किया। वही कोतवाल प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने खागा पुलिस टीम को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए। खागा कोतवाल प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायतें आई हैं, मोके पर 2 दो शिकायतों को निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व टीम रवाना किया गया, शेष अन्य शिकायतों को निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व को दे दिया गया है। उसी क्रम में सुल्तानपुर घोष थानाअध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि थाना दिवस मे आई हुई शिकायतों को निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व टीम रवाना किया गया है। उसी क्रम में हदगांम थानाअध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि थाना दिवस में आए हुए फरियादियों का निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। उसी क्रम में खखरेरू थानाध्यक्ष बच्चे लाल ने बताया कि थाना दिवस फरियादियों की शिकायत निस्तारण हेतु सकुशल संपन्न हुआ। उसी क्रम में धाता थानाध्यक्ष बताया कि थाना दिवस सकुशल संपन्न हुआ। किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि थाना दिवस कुशल संपन्न हुआ। इस मौके पर तहसीलदार ईवेंद्र कुमार खागा कोतवाल प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष निकेत भारद्वाज, थानाध्यक्ष बच्चे लाल, थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, थानाध्यक्ष आलोक पांडेय, किशनपुर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह, एसआई सौरभ कुमार सरोज, पुलिस कस्बा इंचार्ज सत्य प्रकाश पाठक, एसआई तहसीलदार तिवारी, एस आई प्रवीन कुमार यादव, कानूनगो अरविंद सिंह, कानूनगो सचान, लेखपाल कमल, प्रांजुल सिंह, पुलिस महिला डेस्क शिखा भारद्वाज सहित पुलिस एवं राजस्व टीम सभी थानों में मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आदर्श स्ट्राइकर्स व आरएस वॉरियर्स के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला

फतेहपुर। प्रोविट फोर्ट टीएनबीसी सीजन 2 के पांचवें दिन का पहला मुकाबला आदर्श स्ट्राइकर्स और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *