Breaking News

तालाबों से अवैध कब्जा हटाने की समिति ने उठाई मांग

– डीएम को शिकायती पत्र देते हुए तालाबों की दी सूची

फतेहपुर। जिले में तालाबों पर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह को एक शिकायती पत्र देते हुए तालाबों पर हो रहे अवैध कब्ज़ा को हटवाने की मांग की है। कार्यकर्ताओ ने डीएम को तालाबों की सूची देकर बताया कि नगर पालिका फतेहपुर के दक्षिणी कस्बे क्षेत्र में गाटा सं-1835, 1863, 1989, 2121, 2188 मि व 2402/2 समेत सैकड़ों तालाबों पर अस्थायी व स्थायी कब्जे हैं लेकिन इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई न होने से भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं। अवैध कब्जा हटवाओ अभियान हर साल चलता है, लेकिन कुछ दिन चलकर ही बंद हो जाता है। इसके पीछे राजनीतिक हस्तक्षेप भी खूब होता रहा है। समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि तालाबों पर अवैध कब्जे होने से भूजलस्तर लगातार गिरता जा रहा है। गर्मी के दिनों में जलस्तर अधिक खिसकता जाता है। उन्होंने डीएम से मांग की कि जिले में तहसीलवार टीमें गठित करके अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया जाए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर मिश्रा, कंचन मिश्रा, आफताब, दीप कुमार, अजय यादव, सुनील यादव, विकास श्रीवास्तव एडवोकेट, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में फ्रिज धमाके ने ली महिला की जान, हादसे के बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो इंदिरा नगर में शनिवार शाम दर्दनाक हादसा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *