Breaking News

पौराणिक कुएं के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ेगी समिति

– बैठक कर बनाई रणनीति, प्रशासनिक अधिकारियों से मांगेगे सहयोग
– बैठक में भाग लेते पूर्व सैनिक।
फतेहपुर। पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति बिंदकी तहसील की मासिक बैठक अध्यक्ष शेख खालिद की अध्यक्षता में एक हाउस में संपन्न हुई। सर्वप्रथम मथुरा की धार्मिक यात्रा में आए 18 श्रद्धालुओं की नाव दुर्घटना में मृत्यु होने पर शोक श्रद्धांजलि आयोजित की। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात फौजी कैलाश नारायण, उमाकांत, उमेश तिवारी ने बताया कि गेस्ट हाउस के बगल में एक पौराणिक काल का कुआं भगवान का एक मठ, वृक्ष के चारों तरफ एक बड़ा चबूतरा बना था। जिसका इतिहास 200 वर्ष से ज्यादा पुराना है। कुछ भू माफियाओं की नजर इस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पड़ी और मिट्टी डालकर और ऊपर लोहे का जाल डालकर जमीन पर कब्जा किया गया है। सभी पूर्व सैनिकों के साथ अध्यक्ष विद्याभूषण तिवारी व महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी ने मौके का मुआयना किया जिसमें पाया गया कि कुआं पूर्ण रूप से अभी भी अस्तित्व में है और उसमें शीतल जल अभी भी है। कुआं लगभग 12 फीट चौड़ा है उस पर लोहे का जाल डालकर ढक दिया गया है। पूर्व सैनिक इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग मांग कर इस पौराणिक कुएं की प्रतिष्ठा को पुनः निर्माण कराएंगे। इस अवसर पर कैप्टन रामराज सिंह, भगवान दिन, मनीराम, धर्मराज सिंह, सूरज पाल रमाशंकर पांडेय आदि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, गांव में फैली सनसनी

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के घनघौल गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 57 वर्षीय अधेड़ ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *