Breaking News

अम्बेडकर जयंती पर ट्रस्ट द्वारा भव्य कार्यक्रम, शिक्षा व कौशल विकास पर दिया जोर

न्यूज़ वाणी

फतेहपुर/लखनऊ, । भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जनता इंतिखा बी मेमोरियल वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्ष श्रीमती नसरीन इंतिखाब ने की। इस अवसर पर महामंत्री एवं कोषाध्यक्ष इंजीनियर मोहम्मद जुहैब, सचिव फरहान अहमद, जनाब मोहम्मद कामिल साहब, मुकेश कुमार सुदर्शन, संतोष जी तथा सुदर्शन समाज कल्याण समिति के संरक्षक श्री बनारसी दास ‘लालाजी’ सहित समस्त पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने, सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने तथा वंचित वर्गों के उत्थान हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास को प्राथमिकता देने पर बल दिया। ट्रस्ट की अध्यक्ष नसरीन इंतिखाब ने अपने संबोधन में विशेष रूप से शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि “अपने बच्चों, खासकर बेटियों को अवश्य शिक्षित करें। एक बेटी ही आगे चलकर पूरे परिवार को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महंगाई के दौर में भी यदि जरूरत पड़े तो एक रोटी कम खाएं, लेकिन बेटियों की शिक्षा से समझौता न करें।” उन्होंने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को सशक्त बनाकर समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिलाती है। इस मौके पर ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों जैसे— निःशुल्क मेडिकल कैम्प, महिला एवं बाल जागरूकता कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह, सामूहिक निकाह एवं विवाह, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, कंप्यूटर प्रशिक्षण, सेमिनार एवं संगोष्ठियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुकेश कुमार सुदर्शन ने संस्था की सक्रियता पर जोर देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर नई पीढ़ी को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करें, ताकि बेरोजगारी को कम किया जा सके और लोग आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने एवं समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक किया गया।

About NW-Editor

Check Also

सीडीओ ने किसान दिवस में सुनीं समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

– कृषकों से फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराए जाने की अपील – किसान दिवस में भाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *