Breaking News

मृतक हरिओम वाल्मीकि के घर फतेहपुर जा रहे जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेसी नेता किए गए नजरबंद

 

बांदा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि केन्द्र व प्रदेश में सत्तासीन दलित विरोधी काबिज भाजपा सरकार के जुल्मों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश व जिले के पदाधिकारी एवम् कार्यकर्ताओं सहित सेंट मैरी स्कूल बांदा के निकट आवास से नारेबाजी करते हुए फतेहपुर के लिए कूच कर रहे थे इस पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कांग्रेसियों को जिलाध्यक्ष के ही निवास पर नजरबंद किया गया और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई, मीडिया से रुबरु होते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बतलाया कि “वर्तमान में भाजपा व संघ की मिलीजुली रणनीति के तहत देश के अन्दर दलित समुदाय पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण हाल ही में न्यायालय के अन्दर सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति बी. आर. गवई, हरियाणा प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वयं को गोली मार लेने व जनपद फतेहपुर निवासी की रायबरेली में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा दलित समुदाय के हरिओम वाल्मीक की बुरी तरीके से बेरहमी से पीट पीट कर हत्या की गई, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय श्री अजय राय पूर्व मंत्री, माननीय नसीमुद्दीन सिद्दीकी पूर्व कैबिनेट मंत्री दलित हरिओम वाल्मीक के परिवार जनों से सांत्वना व आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु जा रहे थे प्रदेश सरकार की इस तानाशाही नीतियों के चलते कानपुर में ही गिरफ्तार कर नजरबंद किया गया, इस बात की खबर लगते ही पूरे प्रदेश में कांग्रेसियों में भारी रोष व्याप्त है।” इस घटना को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित पीसीसी मुमताज अली, आदिशक्ति दीक्षित, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष द्वारीकेश सिंह यादव मंडेला एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बल्देव वर्मा एडवोकेट, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस आकाश दीक्षित, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई,वक्ता अशरफ उल्ला रम्पा,धीरु पांडेय, ईशू फैज खान, सलीम खान, शमीम मंसूरी, शाहिद मंसूरी, मुकेश कुमार यादव एडवोकेट, कांग्रेस सभासद इरफान खान, नासिर मंसूरी, आरिफ निजामी,शहीद सौदागर, सुबराती शाह, शरीफ खान, , इस्लाम, सैय्यद वारिस अली आदि प्रमुख कांग्रेस जन नजरबन्द किया गया।

About NW-Editor

Check Also

जल शक्ति राज्य मंत्री जी ने तुर्री नाला दीर्घ सेतु पुल का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास

  मुन्ना बक्श पैलानी/ बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा पैलानी तहसील अंतर्गत सिंधनकला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *