Breaking News

“शादी के 5 दिन में दुल्हन को धमकी, कहा- तेरे दांत अच्छे नहीं, भाग जा वरना…”

उत्तर प्रदेश के बांदा से ऐसी ही एक खबर सामने आई है. यहां एक पत्नी ने घरेलू विवाद में पति और ससुरालियों पर FIR दर्ज करवाई है. पीड़ित पत्नी ने पुलिस को बताया- साहब मेरी शादी जुलाई 2024 में एक प्राइवेट कंपनी के मैनेजर से हुई थी. पिता ने अपनी क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन शादी के महज पांच दिन बाद ही पति स्कॉर्पियो कार की डिमांड करने लगा. आरोप है कि दहेज में कार न मिलने पर पति और ससुराल पक्ष उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. महिला के अनुसार, पति अक्सर कहता था- तेरे दांत अच्छे नहीं हैं, यहां से भाग जा, वरना जान से मार दूंगा. इतना ही नहीं पीड़िता के मुताबिक, ससुराल वालों ने मेरे मायके पक्ष को फोन करके कहा कि हमें स्कॉर्पियो कार दो, नहीं तो अपनी बेटी को यहां से ले जाओ. पीड़िता का कहना है कि उसे दो दिनों तक खाना तक नहीं दिया गया और लगातार अपमानित किया जाता रहा.

पिता की हो गई डिप्रेशन से मौत

इस तनाव का असर सिर्फ उस पर ही नहीं पड़ा, बल्कि पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. युवती के अनुसार, लगातार मिल रहे तनाव और अपमान की खबरें सुनकर उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हो गए और सितंबर 2025 में उनकी मौत हो गई. पिता की मौत के बाद जब युवती अपने ससुराल वापस गई तो उसे अंदर तक नहीं जाने दिया गया. इससे परेशान होकर उसने पुलिस की शरण ली.

पुलिस ने चार लोगों पर की FIR

पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. महिला थाना की प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि शिकायत मिलते ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन कर रही है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है.यह मामला दहेज प्रथा और विवाह के बाद होने वाली प्रताड़ना की गंभीरता को एक बार फिर उजागर करता है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *