Breaking News

विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली को डीएम ने दिखाई झण्डी

– विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर जनमानस को दिया संदेश
– जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते डीएम व सीएमओ।
फतेहपुर। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को एचआईवी व एड्स जागरूकता रैली का आयोजन जिला चिकित्सालय एवं लक्षित हस्तक्षेप परियोजना जन कल्याण महासमिति के सहयोग से जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें आम जनमानस को एचआईवी व एड्स के प्रति जागरुक किया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा० राजीव नयन गिरि, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० राजेश कुमार, जिला क्षयरोग अधिकारी डा० निशात शहाबुद्दीन, डा० डीके वर्मा, टीबी व एचआईवी जिला समन्वयक मो० नसीम, लेखाकार प्रशांत चतुर्वेदी एवं समस्त आईसीटीसी एवं पीपीटीसीटी एवं एआरटी स्टाफ उपस्थित रहा। परियोजना प्रबन्धक अजय सिंह चौहान, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी/लेखाकार आदर्श मिश्रा के अलावा समस्त स्टाफ व पियर एजूकेटर उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बोलेरो से टक्कर के बाद बेकाबू हुआ ट्रैक्टर, पहिए के नीचे दबकर युवक की मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव के समीप बुधवार रात ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *