फतेहपुर जिले की खागा तहसील के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बढ़इय्यापुर गांव में भैया दूज के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। जहां एक और रंग-बिरंगे खिलौनों और जलेबी की दुकानों पर बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी।
वहीं दूसरी ओर लगाए गए मीना बाजार में महिलाओं ने जमकर सौंदर्य प्रशासन से लेकर घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। मेले में लगी खान-पान की दुकानों में भी खास तौर पर चाट की दुकानों में भारी देखने को मिली। बच्चों से लेकर महिलाओं एवं पुरुषों ने लगाए गए झूलों का जमकर आनंद लिया।
मेले की रौनक बढ़ाने के लिए युवा ग्राम प्रधान प्रत्याशी ने कलाकारों द्वारा झांकी का आयोजन कराया। इसमें कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया।
मेले में आए सभी दर्शकों के लिए निःशुल्क जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। बता दें कि बढ़ाइय्यापुर गांव में पिछले 15 वर्षों से हर साल दीपावली के तीसरे दिन भैया दूज पर इस मेले का आयोजन होता आ रहा है।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस बल तैनात है और किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसको ध्यान में रखते हुए बिना वर्दी के भी महिला एवं पुरुष जवान तैनात नजर आए। सुल्तानपुर घोष थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है जो पर मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मेला कमेटी से भी अपील की गई है कि जो भी अराजकतत्व है उनकी विशेष तौर पर निगरानी की जाए और अगर माहौल बिगाड़ने का कोई भी प्रयास करता है तो उसे चिन्हित करते हुए पुलिस को सूचित करें जिससे समय रहते संबंधित अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा सके।
News Wani
