Breaking News

मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में दबंग ने जीता फाइनल मुकाबला

– विजेता टीम को इक्कीस हजार रूपए नगद व ट्राफी देकर किया सम्मानित
– विजेता टीम को ट्राफी सौंपते अतिथि।
फतेहपुर। शहर के डीएम आवास के पीछे पीडब्ल्यूडी क्लब मैदान में सोमवार को स्व0 विजय बहादुर वर्मा (पटेल) व स्व0 लीला तिवारी पूर्व सभासद मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन किया गया। जिसमें कई टीमों ने सहभागिता निभाई। फाइनल मुकाबला दबंग व सीपीएस-2 के बीच हुआ। दबंग ने इस मुकाबले को चौदह रनों से जीत लिया। विजेता टीम को इक्कीस हजार रूपए नगद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता सहित तमाम लोगों ने हिस्सा लिया। दबंग व सीपीएस-2 के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें दबंग की टीम ने 130 रनों का स्कोर खड़ा किया। सीपीएस के गेंदबाजों ने टीम को आलआउट कर दिया। जवाब में उतरी सीपीएस-2 की टीम के खिलाड़ी निर्धारित ओवरों में महज 116 रन ही बना सके। जिससे दबंग की टीम ने मुकाबले को चौदह रनों से जीत लिया। अतिथियों ने विजेता टीम को ट्राफी के साथ इक्कीस हजार रूपए प्रदान किए। साथ ही प्रधान बनरसी विपिन तिवारी ने विजेता टीम को सेवेन सेंस में खाना व डीजी कंस्ट्रक्शन की ओर से मूवी टिकट भी प्रदान की गई। मैच आफ द मैच शिवम दीक्षित व मैन आफ द सीरीज सनी रहे। इस मौके पर अजय सिंह रिंकू लोहारी, संजय श्रीवास्तव, पंकज त्रिवेदी, सुशील तिवारी, पवन द्विवेदी, राम सिंह पटेल, अभिषेक शुक्ला, हरिओम गुप्ता, विवेक नागर, अतीश पासवान, ऋतिक पाल, गुड्डू यादव, नरेन्द्र लोधी, संजय श्रीवास्तव, संतोष पटेल, अमित शिवहरे, विक्रम चंदेल, विपिन तिवारी, सूरज सिंह, इन्द्रजीत लोधी, अहमद, अखिलेश कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन को मिला जीवन रक्षक सम्मान

– जीवन रक्षक सम्मान लेते फाउंडेशन के प्रबंधक गुरमीत सिंह। फतेहपुर। वीरों की धरती गाजीपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *