Breaking News

मौत या मर्डर? संदिग्ध हालात में गई महिला की जान

जैतीपुर। थाना क्षेत्र के गांव पलिहुरा में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई।  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव विलुया निवासी कल्लू ने बताया है कि उसने बीती 24 फरवरी को अपनी 24 वर्षीय बेटी दुर्गेश की शादी जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव पलिहुरा निवासी मुरारी के बेटे राजीव के साथ की थी।

उन्होंने बताया बुधवार दोपहर सूचना मिली की बेटी की मौत हो गई , ख़बर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवर के सभी लोग पालिहुरा पहुंचे तो देखा बेटी दुर्गेश का शव जमीन पर पड़ा था। कल्लू का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ मारपीट की गई जिससे उसकी जान चली गई। घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गौरव त्यागी ने बताया है कि मृतका के पिता के द्वारा पिआरवी को सूचना दी गई थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

शाहजहांपुर में अतिवृष्टि से 60 सड़कें क्षतिग्रस्त, गांवों में पहुंची राजस्व टीमें; जेसीबी से रास्ते बहाल करने का काम शुरू

जलालाबाद (शाहजहांपुर)। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश और अतिवृष्टि ने जमकर कहर बरपाया है। खेतों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *