Breaking News

डीआईओएस से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

– अभिभावकों का शोषण बंद किए जाने की मांग
– डीआईओएस से मुलाकात करता व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल।
फतेहपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचन्द्र शुक्ल की अगुवई में मंगलवार को व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार से मुलाकात की। प्राइवेट स्कूलों द्वारा अभिभावकों के किए जा रहे शोषण को बंद किए जाने की मांग की। व्यापार मंडल ने डीआईओएस से मांग किया कि प्राइवेट विद्यालयों द्वारा हर वर्ष किताबें न बदली जाए, कम से कम तीन वर्ष पुरानी किताबों का संचालन हो, किताबें लेने के लिए विद्यालयों द्वारा एक दुकान का निर्धारण न किया जाए, हर वर्ष प्रवेश शुल्क न लिया जाए, हर वर्ष ड्रेस, टाई, बेल्ट, बिल्ला भी न बदले जाएं, मंहगे दामों वाली किताबें भी न लगाई जाएं, साथ ही हर कक्षा में किताबों की संख्या निर्धारित हों। कक्षा 6 से 12 तक सिर्फ और सिर्फ सरकार द्वारा निर्धारित की गई कम मूल्यों वाली एनसीईआरटी किताबें लगवाई जाएं। डीआईओएस ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही विद्यालयों के लिए विभाग द्वारा मांगों से संबंधित पत्र जारी किया जाएगा। इस दौरान खागा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमिताभ शुक्ल, मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, मंत्री अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *