Breaking News

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु।
फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा आरती में मुख्य यजमान के रूप में लखोटिया कम्प्यूटर सेंटर के प्रबंधक प्रवीण सिंह एवं धर्मपत्नी कल्पना सिंह मौजूद रहीं। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती मे भाजपा किसान मोर्चा के भिटौरा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि गंगा नदी को गंदा न करें और सभी को जागरूक करने का कार्य करें। अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर आचार्य राम चन्द्र, आचार्य अखिलेश तिवारी, गायत्री परिवार के रवींद्र सिंह, रामस्वरूप गुप्ता, कम्प्यूटर सेंटर के प्रबंधक प्रवीण सिंह, कल्पना सिंह, डॉ वंदना अग्निहोत्री, संत वासुदेव, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, लक्ष्मी सिंह, उर्मिला तिवारी, शांति देवी, प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल फाउंडेशन से देश में होगा जनसेवा कार्य: विराज

– परदादा लाल बहादुर शास्त्री की विरासत संभालने मैदान में उतरे विराज शास्त्री – 21 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *