Breaking News

सपा की मासिक बैठक में बूथ स्तरीय सम्मेलन करने पर चर्चा

– आतंकवादियों के खिलाफ की गई स्ट्राइक पर भारतीय सेना को दी बधाई

फतेहपुर। सपा पार्टी कार्यालय में मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी विधानसभाओं में बूथ स्तरीय सम्मेलन करने और बूथ अध्यक्षों का सम्मान करने की बात कही। अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बूथ स्तर पर मतदाता सूची की जांच करने, कटे नाम जोड़ने और नए नाम बढ़वाने तथा गलत नाम दर्ज होने पर उन्हें हटवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्षों के लिए जिला कमेटी और पूरा संगठन सहयोग करेगा। जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने देश की सेना द्वारा की गई स्ट्राइक के लिए बधाई दी और कहा कि हमारी सेना हमारा गौरव है और आतंकवाद को जड़ से खत्म होना चाहिए। बैठक में एड राजकुमार मौर्या, संतोष द्विवेदी, वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, विपिन यादव, कमलेश वर्मा, गणेश वर्मा, महेंद्र बहादुर सिंह, एड जगदीश सिंह, रामतीरथ परमहंस, सुशील पटेल, शमीम अहमद, सुरीजपाल रावत, राजू कुर्मी, राम किशोर प्रजापति, अरुणेश यादव, एड सुघर लाल यादव, सियाराम यादव, दीपक डब्लू यादव, संगीता राज पासवान, रत्नेश रत्ना, कमलेश निषाद, रेशमा सिद्दीकी, महेंद्र पाल, आजम खान, डा अमित पाल, जगनायक सचान, एड संदीप कुमार, सोनू वर्मा, रिशु तिवारी, धर्मपाल पटेल, अय्यूब खान, सुनील उमराव, वीरेंद्र तिवारी, राम बाबू यादव, जय करण यादव, शिव सिंह यादव, कुश वर्म, सुनील कोरी, बासदेव पासवान, नागेंद्र यादव, राजबाबू यादव, अनिल यादव, डीजी कुशवाहा, शकील अकबर, नरेश कोरी, गार्गीदीन बाजपेई, राम कृपाल यादव, अकील अहमद, फूल सिंह मौर्या, अष्विनी यादव, अरुण यादव, पवन द्विवेदी, राम गोपाल निषाद, अरुण यादव, तेज सिंह यादव, सत्यप्रकाश यादव, रईस अहमद, राम नरेश, कामता प्रसाद और चंद्र भान सहित कई लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

नये पेंशन कानून पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने जताया विरोध

नये पेंशन कानून पर संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति ने जताया विरोध प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *