Breaking News

मुंबई से आए मुख्य अतिथि एवं गौ रक्षा के प्रदेश अध्यक्ष हुए केन महा आरती में शामिल

बांदा। जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदा जनपद में केन नदी घाट पर मुंबई से चलकर बांदा आए डॉक्टर गिरीश भाई केन माता की महा आरती में शामिल हुए और केन माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने केन नदी की आरती करने वाले समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सराहना की और कहा कि यह बुंदेलखंड के और उत्तर प्रदेश का गौरव है जोकि बांदा जनपद में लगातार पांच वर्षों से प्रत्येक सप्ताह को मंगलवार के दिन केन माता की महाआरती का आयोजन होता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य का विषय है और मुझे यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मैं हमेशा समय मिलने पर यहां पर आऊंगा और केन माता का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा तथा आरती में हमेशा शामिल होंगे। इसी अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार दुबे भी महाआरती में शामिल हुए और गौ रक्षा के समस्त पदाधिकारियों का हौसला बुलंद किया और कहा कि एक उत्तर प्रदेश का पहला बांदा जनपद है जहां पर गौ रक्षा लगातार गौ सेवा एवं गंगा सेवा पर लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति एवं उनकी टीम की प्रशंसा की तथा उनके द्वारा किए जा रहे इस सुंदर कार्यक्रम को खूब सराहा। इस दौरान समिति के सभी पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया और केन आरती के पश्चात सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर पार्वती गुप्ता जिला अध्यक्ष मातृशक्ति दीपक शुक्ला जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ पुष्पा देवी प्रीति साहू जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी महेश द्विवेदी समाजसेवी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र द्विवेदी राजेश कुमार मिश्रा उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव जिला प्रचार मंत्री रजनीश प्रजापति ब्लॉक अध्यक्ष सत्यम मिश्रा सुभाशील सोनी मनुज त्रिपाठी पैलानी तहसील अध्यक्ष पवन द्विवेदी
सहित तमाम पदाधिकारी एवं श्रद्धालु लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

हज-2027 के चयनित यात्रियों के लिए पहली किस्त जमा करने की प्रक्रिया शुरू, 10 अगस्त तक करें भुगतान

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया, स्टेट हज कमेटी, उत्तर प्रदेश शासन व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *