Breaking News

एनसीसी इकाई द्वारा महिला सशक्तिकरण के सामाजिक संकेतक विषय पर हुई परिचर्चा

 

बांदा। 60 यूपी एनसीसी बटालियन फतेहपुर के कार्यवाहक समादेशाधिकारी कर्नल योगेंद्र चिन्नवन के आदेशानुसार पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज बांदा की एनसीसी इकाई के द्वारा आज महिला सशक्तिकरण के सामाजिक संकेतक विषय पर एक परिचर्चा सब यूनिट के द्वारा की गई इस परिचर्चा का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के विकसित भारत मिशन के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के सामाजिक संकेतक मुख्यतः स्ट्रीट शक्ति से संबंधित है उपर्युक्त परिचर्चा में बौद्धिक विचार सब यूनिट के कैडेटों द्वारा रखे गए जिसमें कैडेटों ने महिलाओं की शिक्षा, यातायात सुविधा, चिकित्सा सुविधा इत्यादि पर अपने विचार व्यक्त किए। कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट डॉक्टर प्रत्यूष मिश्र ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामरिक आदि जगह पर अत्यधिक निडरता एवं संयम के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं, साथ ही साथ फुटपाथ पर भी महिलाएं अपने परिवार के जीवकोपार्जन के लिए विभिन्न प्रकार के छोटे-छोटे व्यवसाय भी बड़ी कुशलता एवं निडरता के साथ संपादित कर रही हैं। साथ ही साथ यह भी बताया कि महिलाएं दो परिवारों को बड़ी ही शालीनता के साथ जोड़ती हैं बच्चों को आदर्श एवं कर्तव्यों का पालन भी करती हैं अतः हम सबको महिलाओं के सामाजिक जीवन में उन्हें हौसला प्रदान करना चाहिए तथा बिना किसी भेदभाव के उनके साथ-साथ मिलकर कार्य भी संपादित करनी चाहिए

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *