Breaking News

राजा देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बांदा पुनः नेक (NAAC) द्वारा हुआ सम्मानित

-प्रबंध समिति,महाविद्यालय स्टाफ, के साथ- साथ सभी छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर

बांदा। विगत दिनों नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (NAAC) राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद बेंगलुरु के द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति स्तर की टीम के द्वारा दो दिवसीय ऑनलाइन पूर्ण निरीक्षण किया गया निरीक्षण के उपरांत अपनी जांच रिपोर्ट NAAC बेंगलुरु को भेजी। परीक्षणोंपरांत नेक (NAAC) बेंगलुरु के द्वारा राजा देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज नरैनी रोड बांदा को बी ग्रेड से सम्मानित किया गया जो की पूरे चित्रकूट धाम मंडल एवं आसपास के क्षेत्र में मात्र एक ही ऐसा कॉलेज है जिसको पुनः सम्मान मिला है इसके पूर्व में भी सन 2018 में नेक(NAAC) के द्वारा राजा देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज को सम्मानित किया गया था। राजा देवी डिग्री कॉलेज दिन पे दिन अपनी उपलब्धियां को प्राप्त कर रहा है इसके क्रम में कॉलेज में डिजिटल लाइब्रेरी जो आसपास के क्षेत्र में मौजूद नहीं है साथ ही बहुउद्देशीय बृहद हाल, सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल, कैफेटेरिया, हरा भरा खेल का मैदान, सभी विषयों की लैब,वृहद स्तर की कंप्यूटर लैब, सोलर पैनल,रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्लांट,एवं जैविक खाद्य भंडारण आदि आधुनिक सुविधाओं से युक्त महाविद्यालय है जिसे नेक बेंगलुरु द्वारा सम्मानित किया गया है इस सम्मान को लेकर पूरे मंडल में खुशी की लहर है। प्राचार्य डॉo संतोष कुमार तिवारी सहित स्टाफ के सभी लोगों ने इस दो दिवसीय ऑनलाइन मीटिंग में टीम के द्वारा पूछी गई सभी चीजों को बताया और लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से दिखाया गया एवं इस मीटिंग में भरपूर सहयोग किया सभी ने टीम के द्वारा सम्मान मिलने पर खुशी जताई वही राजा देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज के प्रबंधक प्रमोद कुमार शिवहरे ने NAAC टीम एवं अपने समस्त AQAC को-ऑर्डिनेटर एवं कॉलेज स्टाफ जिन्होंने दिन रात मेहनत कर इस पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज को पुनः मान्यता दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं विशेष रूप से आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) टीम के कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार चौरसिया,अरुण कुमार वर्मा,सुरेश कुमार, साहिबा खातून के कुशल निर्देशन पर यह कार्य संपन्न हुआ है महाविद्यालय प्रबंध समिति सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करती है जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से इस महाविद्यालय को इस ऊंचाई तक पहुंचने में सहयोग प्रदान किया है।

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *