Breaking News

जिला चिकित्सालय ने नगर पालिका में लगाया हेल्थ कैंप

– नगर पालिका कर्मियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
हेल्थ कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण करवाते पालिका कर्मचारी।
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच के लिए सोमवार को जिला चिकित्सालय की ओर से नगर पालिका परिसर में हेल्थ कैंप लगाया गया। जिसमें सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। कमी पाए जाने पर दवा भी वितरित की गई। सभी ने कैंप का लाभ उठाया।
नगर पालिका परिषद कार्यालय में लगे हेल्थ कैंप में जिला चिकित्सालय के कई चिकित्सकों ने शिरकत की। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों की शुगर, बीपी समेत अन्य जांचे निःशुल्क की गई। जांच में कमी पाए जाने पर मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने दवा भी वितरित की। अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार की देखरेख में कैंप का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने सहयोग किया। इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों में संजय सिंह, पंकज शुक्ला, सलीम अनवर, मोहम्मद हबीब, मोहम्मद आकिब, रितेश कुमार श्रीवास्तव, गजंफर हुसैन, शहनाज बेगम, रानी आदि लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मानसून की बेरुखी से खेतों में संकट, इंजन के सहारे हो रही धान की रोपाई

– बारिश के इंतजार में अन्नदाता, समय पर मानसून न आया तो उत्पादन पर पड़ेगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *