– ग्रामीणों को जागरूक करती जिला परियोजना प्रबंधन इकाई।
फतेहपुर। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यरत जिला परियोजना प्रबंधन इकाई ने विकास खण्ड भिटौरा की ग्राम पंचायत सरैला व विकास खण्ड तेलियानी की ग्राम पंचायत हाजीपुर गंग में जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जल संरक्षण, शुद्ध जल प्रयोग और अशुद्ध जल से होने वाले कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधन इकाई से जिला समन्वयक राजमुनि यादव में लोगों को जल जनित बीमारियों, ग्रे वाटर प्रबंधन, स्वच्छता, जल संरक्षण, जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक किया। आईएसए कोआर्डिनेटर शिवबहादुर सिंह चन्देल ने बैठक में ग्रामीणों को बताया कि जल जीवन मिशन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की स्वपनिल योजना है। हम सभी को जल संचय के तरीकों को अपना कर जल को संरक्षित करना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को जल के लिए संघर्ष न करना पड़े। सीबीटी स्वाति अवस्थी ने दूषित पानी से होने वाली जल जनित बीमारियों, जल संरक्षण एवं शुद्ध पेयजल जल के सदुपयोग के बारे में बताया। प्रोजेक्ट मैनेजर मो0 सऊद सिद्दीकी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में हर घर मे नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की सरकार की योजना तीब्र गति से चल रही। जल्द ही सभी घरों में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त होगा। बैठक मे जीआईएस एक्सपर्ट जितेन्द्र यादव, वाटर ऐड इंडिया से दयाली प्रसाद, पंप आपरेटर जय शंकर सहित ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समित के सदस्य तथा सैकड़ा की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

News Wani