Breaking News

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला कार्यशाला आयोजित

  • भाजपा को बूथ स्तर तक संगठित करने में प्रशिक्षण अभियान निभाएगा अहम भूमिका – अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।जिला कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद प्रभारी एवं महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वही आगे बढ़ता है और जो सीखना बंद कर देता है, उसका विकास भी रुक जाता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला बताते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण महाअभियान संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम है, जो कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व के स्तर पर समृद्ध करेगा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव के प्रति और अधिक सजग बनाएगा। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा, तभी संगठन की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। कार्यशाला के समापन अवसर पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना, सांगठनिक कौशल विकसित करना और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर दो दिवसीय, मंडल स्तर पर एक दिवसीय तथा बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ. रमाकांत शर्मा एवं गोपाल मोहन शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण अभियान सह–संयोजक एवं जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, सिद्धार्थ शंकर दोहरे, अजय धाकरे, पर्वत सिंह यादव, शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, डॉ. ज्योति वर्मा, विमलेश शाक्य, देवप्रताप भदौरिया, विक्रम अग्रवाल, दीपक नाथ चौधरी, रजत चौधरी, राहुल राजपूत, चक्रेश जैन, राजकमल यादव, संजीव भदौरिया, डॉ. सौरभ दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, शरद तिवारी, अंकित सैनी सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण अभियान से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *