Breaking News

“दितवाह का कहर: तमिलनाडु-आंध्र में भारी बारिश, पुडुचेरी स्कूल बंद; श्रीलंका में 334 मौतों से हड़कंप”

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात दितवाह कमजोर होकर गहरे दबाव (डीप डिप्रेशन) में बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि समुद्र में दितवाह की लोकेशन चेन्नई से 140 किलोमीटर और पुडुचेरी से 90 किलोमीटर दूर स्थित है। तमिलनाडु में चक्रवात के कारण भारी बारिश-बाढ़ से अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

पुडुचेरी में भी एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को आज भर बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। भारत से पहले चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में जमकर तबाही मचाई। यहां अब तक 334 लोगों की मौत हो चुकी है। 370 लोग लापता हैं। देश में 11 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। लगभग 2 लाख लोग घर छोड़कर शेल्टर होम में रह रहे हैं। दितवाह के कारण श्रीलंका में रिकॉर्ड बारिश, बाढ़ और कई लैंडस्लाइड हुए।

तमिलनाडु के इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने तूफान दितवाह के चलते तमिलनाडु के कुड्डालोर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुराई, विल्लुपुरम, चेंगलपट्टू समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां पर रविवार को दिनभर बारिश हुई। NDRF और SDRF समेत 28 से ज्यादा डिजास्टर रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया है। इनके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के NDRF बेस से 10 टीमें चेन्नई पहुंची हैं। तमिलनाडु में भारी बारिश के कारण शनिवार को 54 उड़ानें रद्द कर दी गईं थीं। पुडुचेरी सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने साइक्लोन के कारण छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित की हैं।

IMD ने मछुआरों के लिए तमिलनाडु-पुडुचेरी तट, मन्नार की खाड़ी, कोमोरिन तट, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के साथ और उसके आस-पास समुद्र में न जाने की चेतावनी जारी की है। यहां 60-80 kmph की रफ्तार से चलने वाली हवा बढ़कर 90 kmph तक पहुंच सकती हैं। 1 दिसंबर को हवा की रफ्तार थोड़ी कम होकर 45-55 kmph होने की उम्मीद है, जो बढ़कर 65 kmph तक पहुंच सकती है।

तूफान का 3 राज्यों में असर, क्या है तैयारी…

तमिलनाडु

  • 14 NDRF टीमें तैनात हैं। पुणे और वडोदरा से 10 और टीमें चेन्नई भेजी गईं।
  • रामेश्वरम-चेन्नई सेक्टर में 11 ट्रेनों का रूट बदला गया है।
  • इंडिगो ने जाफना, तूतीकोरिन और तिरुचिरापल्ली आने-जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कीं।

पुडुचेरी

  • पुडुचेरी में साइक्लोन से निपटने के लिए 2 NDRF टीम तैनात की गईं।
  • सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने छुट्टी घोषित कर सभी परीक्षाएं स्थगित कर दीं।
  • पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में सभी स्कूल और कॉलेज सोमवार तक बंद रहेंगे।

आंध्र प्रदेश

  • 3 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान है।

साइक्लोन दितवाह की 5 तस्वीरें…

तस्वीर पुडुचेरी की है। यहां पर तूफान दितवाह के असर के चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठीं।
तस्वीर पुडुचेरी की है। यहां पर तूफान दितवाह के असर के चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठीं।
चेन्नई में समुद्र की उठती लहरों की तस्वीर लेती महिला। यहां 50 किमी की रफ्तार से हवा चली।
चेन्नई में समुद्र की उठती लहरों की तस्वीर लेती महिला। यहां 50 किमी की रफ्तार से हवा चली।
तमिलनाडु के नागापट्टिनम में समुद्र किनारे रखीं दर्जनों नाव। मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।
तमिलनाडु के नागापट्टिनम में समुद्र किनारे रखीं दर्जनों नाव। मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।
तस्वीर चेन्नई की है। यहां पर तूफान दिकवाह के असर के चलते तूफान में हाईटाइड उठती हुई।
तस्वीर चेन्नई की है। यहां पर तूफान दिकवाह के असर के चलते तूफान में हाईटाइड उठती हुई।
तस्वीर श्रीलंका के कोलंबो की है। यहां पर इंडियन एयरफोर्स ने वहां फंसे भारतीयों को रेस्क्यू किया।
तस्वीर श्रीलंका के कोलंबो की है। यहां पर इंडियन एयरफोर्स ने वहां फंसे भारतीयों को रेस्क्यू किया।

About NW-Editor

Check Also

“जीत का टारगेट सेट: बंगाल BJP सांसदों को मोदी का निर्देश, विपक्ष गैस मास्क पहनकर पहुंचा संसद”

संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। सुबह 11 बजे दोनों सदनों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *