Breaking News

डीएम ने ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण

– सीसी कैमरे मिले क्रियाशील, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण करते डीएम।
फतेहपुर। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस के मासिक सुरक्षा की स्थिति का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाह्य निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस में लगे सीसी कैमरों का निरीक्षण किया। पाया गया कि सभी सीसी कैमरे क्रियाशील हैं। वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्द के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे फायर सिलेण्डर की वैधता की जांच की एवं डीबीआर में डाटा स्टोरेज की जांच की गई जो आयोग के मानक के अनुरूप पायी गयी। इसके अलावा अतिरिक्त वेयर हाउस के हॉल में विभिन्न लोहे के रैक में रखे विशेष प्रगाढ़ पुरीक्षण के प्रयोगार्थ पर्याप्त संख्या में फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 एवं घोषणा पत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण कार्यक्रम में किसी भी प्रकार से उक्त फार्मों की कमी न हो। इसका विशेष ध्यान दिये जाने के लिए निर्देश दिये गये हैं। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० अविनाश त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश त्रिपाठी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बार चुनाव: शाहिद को मिला अधिवक्ताओं का समर्थन

– कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का माला पहनाकर स्वागत करते साथी। फतेहपुर। जिला बार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *