Breaking News

डीएम ने ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस सुरक्षा का किया निरीक्षण

–  ईवीएम व वीवी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण करते डीएम रविन्द्र सिंह।
फतेहपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम व वीवी पैट के वेयर हाउस की सुरक्षा के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बाह्य निरीक्षण किया।
उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। जिसमें सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील पाए गए। वेयर हाउस की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा गार्द के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गयी, जिसमें पाया गया कि तैनात गार्द में 01-हेड कांस्टेबल तथा 04 कॉन्स्टेबल वेयर की सुरक्षा में 24 घंटे सात दिन तैनात हैं। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे फायर सिलेण्डर की वैधता की जांच की एवं डीबीआर में डाटा स्टोरेज की जांच की, जो आयोग के मानक के अनुरूप पायी गयी। इसके अतिरिक्त वर्तमान समय में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्यालय में सम्बन्धित सहायक से एसआईआर की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी और पाया गया कि मध्यान्ह 12 बजे तक 52.70 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, ईवीएम एवं ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *