Breaking News

क्षतिग्रस्त पुल का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, आवागमन रोकने के दिए निर्देश

फतेहपुर, 01 अगस्त 2026। किशुनपुर दादों स्थित क्षतिग्रस्त पुल का शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुल की स्थिति का जायजा लेते हुए जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरांत निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया कि पुल के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड तत्काल लगाए जाएं, ताकि आने-जाने वाले लोगों को खतरे की जानकारी मिल सके। उन्होंने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से के समीप मिट्टी डालकर मजबूत सुरक्षा दीवार बनाने के भी निर्देश दिए, जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।
निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने पुल के पुनर्निर्माण को लेकर सवाल किया, जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से बजट प्राप्त होते ही पुल के निर्माण कार्य को शुरू करा दिया जाएगा।
डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि पुल के आसपास रेड टेप लगाकर खतरे वाले क्षेत्र को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाए। साथ ही जहां रास्ता अधिक खुला है, उसे सीमित कर केवल पैदल आवाजाही की अनुमति दी जाए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन न होने दिया जाए और आवश्यक निगरानी सुनिश्चित की जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खागा, क्षेत्राधिकारी खागा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सड़क हादसों ने छीनी दो युवकों की जिंदगी, एक ने कानपुर में तोड़ा दम; दूसरा जिला अस्पताल में मृत

फतेहपुर। विगत चार दिनों के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *