Breaking News

दहेजलोभियों पर पुत्री को गायब करने का मढ़ा आरोप

– मां ने एसपी को शिकायती पत्र देकर लगाई गुहार
– एसपी को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े पीड़ित।
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपुर की रहने वाली एक महिला ने दहेजलोभी ससुरालीजनों पर पुत्री को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित मां ने पुत्री की तलाश किए जाने के लिए तत्काल ललौली थानाध्यक्ष को आदेशित किए जाने के साथ ही ससुरालीजनों पर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में रावतपुर गांव निवासी शिवकली पत्नी श्यामलाल ने बताया कि उसने अपनी पुत्री राधिका की शादी पांच जून 2025 को दीपू सिंह पुत्र राजा सिंह निवासी ग्राम बनरसी का पुरवा थाना ललौली के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार करते हुए दो लाख रूपए नगद व मोटरसाइकिल समेत दान-दहेज दिया था। इसके बावजूद पति दीपू सिंह, ससुर राजा सिंह, राजा सिंह की पत्नी, राजा की बहू मैना देवी, जेठ मुकेश व जेठानी के भाई दिलवर सिंह, वीर सिंह पुत्रगण छेद्दू उर्फ अभिमन्यु सिंह निवासीगण कल्लनपुर थाना कोतवाली खागा अतिरिक्त दहेज में दो लाख रूपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पुत्री राधिका को प्रताड़ित करने लगे। चार दिसंबर की सुबह पुत्र सौरभ सिंह के मोबाइल पर पुत्री का मैसेज आया कि बचाओ। मैसेज की जानकारी होने पर वह लोग ससुराल पहुंचे। जहां पुत्री नहीं मिली। ससुरालीजनों से पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया। उन्हें आशंका है कि ससुरालीजनों ने पुत्री राधिका को कहीं गायब कर दिया है। ललौली थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। मां ने एसपी से गुहार लगाते हुए मांग किया कि पुत्री की तलाश किए जाने के लिए थानाध्यक्ष ललौली को आदेशित किया जाए साथ ही ससुरालीजनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस मौके पर बहन विनीता देवी, भाई सौरभ, निशा देवी, मिथलेश, आशा, मुरली, सुनीता, महावीर सिंह, संजय सिंह, प्रेमलाल भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *