Breaking News

धूमधाम से मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859 वीं जयंती

– सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित करते गणमान्य लोग।
फतेहपुर। जनपद के ग्राम बसावनपुर मजरे रमवा पंथुवा में वीर शिरोमणि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859 वीं जयंती श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने भाग लेकर सम्राट पृथ्वीराज चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी वीरेंद्र सिंह चौहान रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी धर्मेंद्र सिंह चौहान, मन्नीलाल सिंह चौहान एवं जनवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकरन सिंह चौहान मौजूद रहे। वक्ताओं ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से अपने गौरवशाली इतिहास को जानने और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सम्राट पृथ्वीराज चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके जीवन चरित्र पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने शिक्षा, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अशोक सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, एडवोकेट कमल सिंह चौहान, डॉ. हरप्रीत कुमार प्रजापति, डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, दिनेश कुमार सिंह चौहान, सूर्यभान सिंह चौहान, विक्रम सिंह चौहान, चंद्र प्रकाश सिंह चौहान, गोरेलाल सिंह चौहान, सत्य प्रकाश सिंह चौहान, बबलू सिंह चौहान, अमित सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, विकास सिंह चौहान, कोमल सिंह चौहान एवं ममता सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं जिला पंचायत प्रत्याशी अभिषेक प्रताप सिंह चौहान ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

About NW-Editor

Check Also

पंद्रह दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर बीस से

– बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *