Breaking News

पंद्रह दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर बीस से

– बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी।
फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा के पटेल नगर स्थित नीलकंठ पैलेस आवास पर आयोजित की गई। बैठक में जनपद के छात्र-छात्राओं के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि प्रशिक्षण शिविर 20 मई से 3 जून तक प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर जनपद के पांच विभिन्न स्थानों पर संचालित होंगे, जिनमें डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल आईटीआई रोड, बचपन प्ले स्कूल कलेक्टरगंज, राजकीय इंटर कॉलेज निकट जिला अस्पताल, स्पोर्ट्स स्टेडियम शान्तीनगर व राज ताइक्वांडो एकेडमी आबूनगर शामिल हैं। अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा कि जनपद फतेहपुर के सभी छात्र-छात्राएं शीघ्र पंजीकरण कराकर निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल और आत्मरक्षा का प्रशिक्षण आज के समय की आवश्यकता बन चुका है। सचिव राजकुमार ने कहा कि हुनर सीखना एक कला है और सीखा गया हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में उपाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, संयुक्त सचिव भारत वर्मा, शिव कुमार, रिचा राजपूत, मनीषा राजपूत, अंश यादव, उत्कर्ष पटेल एवं अनुराग कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

धूमधाम से मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859 वीं जयंती

– सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित करते गणमान्य लोग। फतेहपुर। जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *