Breaking News

लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता के बीच आएं कार्यकर्ता: नरेश

– सपा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोले सांसद
– सम्मेलन को संबोधित करते सांसद नरेश उत्तम पटेल।
खखरेरू, फतेहपुर। रक्षपालपुर स्थित एक पैलेस में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक खागा विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी रहे। मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल व विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अफसर अली ने की।
समारोह में पार्टी के 437 बूथ कार्यकर्ताओं, 37 सेक्टर प्रभारी और 8 जोन प्रभारियों को गमछा और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि नरेश उत्तम पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच रहना होगा। उन्होंने सभी पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का गहन अवलोकन करने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है और कार्यकर्ताओं की जागरूकता ही संविधान की रक्षा कर सकती है। उन्होंने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने पर जोर दिया। उन्होंने डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आयोजक इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी ने कहा कि बूथ, सेक्टर और जोन स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत और रीढ़ होते हैं। इस मौके पर नरेश कोरी, रामतीर्थ परमहंस, रत्नेश रत्ना, संगीता राज पासवान, महफूज खां, शाहरुख खान, अंसार कुरैशी सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

धूमधाम से मनाई सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 859 वीं जयंती

– सम्राट पृथ्वीराज सिंह चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित करते गणमान्य लोग। फतेहपुर। जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *