Breaking News

“किश्तवाड़ में एनकाउंटर : जंगलों में छिपे आतंकी, एक जवान घायल”

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू स्थित कलाबन फॉरेस्ट एरिया में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि पुलिस को आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी।

इसके बाद पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के साथ जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन को छत्रू नाम दिया गया है। फिलहाल, दोनों तरफ से फायरिंग जारी है। इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। सूत्रों के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकवादी छिपे होने की आशंका है।

सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ के छत्रू में आतंकियों का ग्रुप कई महीनों से एक्टिव है। पिछले एक साल के दौरान, ऊंचाई वाले जंगली इलाकों में छिटपुट आतंकी गतिविधियां देखी गई हैं। सुरक्षाबल लंबे समय से उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे थे। हाल के महीनों में आतंकियों के खिलाफ कई ऑपरेशन भी चलाए गए।

21 सितंबर- छत्रू इलाके में आतंकियों के एक ग्रुप के साथ मुठभेड़ हुई।

13 सितंबर- छत्रू के नायदग्राम इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जूनियर कमीशन अधिकारी सहित दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए।

11 अगस्त और 2 जुलाई- दुल और छत्रू बेल्ट में हिंसक झड़पें हुईं, लेकिन आतंकवादी भागने में सफल रहे।

22 मई- छत्रू बेल्ट के सिंगापुर इलाके में एक मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ। दो आतंकवादी मारे गए।

12 अप्रैल- किश्तवाड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। सेना ने अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

About NW-Editor

Check Also

महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा? शरद पवार ने अनभिज्ञता जताई; NCP के भविष्य और संभावित विलय पर दिया अहम बयान 🚨

NCP प्रमुख और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के बाद आज उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *