Breaking News

ट्रेन की चपेट आये अज्ञात मृतक की परिजनों ने की शिनाख्त

फतेहपुर। खागा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पांभीपुर गांव के समीप अप लाइन में ट्रेन की चपेट में आने के कारण एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी थी। जिसकी सूचना मृतक के परिजनों को हुई तो शव की शिनाख्त कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के परवेजपुर गाँव निवासी भुनेश्वर दत्त का 21 वर्षीय पुत्र शिवेंद्र कुमार की खागा रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पांभीपुर गांव के समीप अप लाइन पर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। खबर वायरल होने पर परिजनों ने शव को देखकर मृतक की शिनाख्त शिवेंद्र के रूप में कर दिया तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया शिवेंद्र विगत डेढ़ माह से अपने बहनोई अनिल के यहां रह कर फास्ट फूड की दुकान में करता था। यही रेलवे लाइन पार करते समय हादशे का शिकार हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई है।

About NW-Editor

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। तीन दिन पूर्व नलकूप से घर लौट रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *