Breaking News

चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सावर भूतपर्व सैनिक घायल

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बड़ौरी टोल प्लाजा पर चार पहिया वाहन ने बाइक सवार भूतपूर्व सैनिक को टक्कर मार दिया। जिससे सैनिक घायल हो गया तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दरियापुर गाँव निवासी स्व. चंद्र पाल सिंह यादव का 53 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र सिंह यादव जो उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम मेडिकल कॉलेज में सिकोटी गार्ड की ड्यूटी करने बाइक पर सवार आ रहा था। तभी कल्यानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर स्थित टूल प्लाजा पर चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गार्ड राजेन्द्र सिंह घायल हो गया। कानपुर मेडिकल कॉलेज से मरीज़ को छोड़कर लौट रहे सरकारी 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश कुमार व पायलेट लालबाबू ने तुरन्त एम्बुलेन्स रोक कर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल गार्ड को भर्ती कर इलाज कर रहे है।

About NW-Editor

Check Also

नहर में गिरने से 70 वर्षीय महिला की मौत, सुबह बरामद हुआ शव; परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मंडराव नहर पुलिया के समीप मंगलवार को नहर में डूबने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *