Breaking News

संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के सलेनपुर कनहरा गाँव में आज सुबह घर में ही संदिग्ध अवस्था में युवक का शव चारपायी पर पडा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार सलेनपुर कनेहरा गांव निवासी नन्दकिशोर का 40 वर्षीय पुत्र रामू रात को खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। आज सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसे उठाने का प्रयास किया। न उठने पर घर वालो को कुछ शक हुआ जिस पर क्षेत्रीय पुलिस को सूचना दे दिया। घटना स्थल पर पहुची पुलिस ने गांव वालो की मदद से दरवाजा तोड कर चारपाई में मृत अवस्था मे पडे युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर घटना की जाँच पड़ताल कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीएम रिर्पोट आने के बाद ही मृत्यु का कारण ज्ञात हो सकेगा।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *