Breaking News

गुम हुई बच्ची को एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को किया गया सुपुर्द

 

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में “ऑपरेशन मुस्कान” के क्रम में आज दिनांक 16.06.2025 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा 04 वर्षीय गुम हुई बच्ची को एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया । गौरतलब हो कि आज दिनांक 16.06.2025 को एक महिला द्वारा थाना अतर्रा पर सूचना दी कि वह अपनी 04 वर्षीय बच्ची के साथ अपना अल्ट्रासाउंड कराने बजरंगा डायग्नोस्टिक सेंटर कस्बा अतर्रा आयी हुई थी । जहां से उसकी बच्ची खेलते-खेलते अचानक कहीं गुम हो गई । सूचना पर तत्काल थाना अतर्रा पुलिस द्वारा मौके पर जाकर आस-पास मौजूद लोगों से पूछताछ व सघन चेकिंग करते हुए एक घण्टे के भीतर बच्ची को बजरंगा डायग्नोस्टिक सेंटर से कुछ दूर रोड़ के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया । पुलिस द्वारा सकुशल बच्ची को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया । परिजनों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए ह्रदय से धन्यवाद दिया ।

About NW-Editor

Check Also

टीएम मशीन से नकदी चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, एटीएम से निकाले गए 5960

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर ग्राहकों की नकदी चोरी करने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *