Breaking News

राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों सम्मानित किए गए किसान

– खाद यूरिया की कमी व बिजली समस्या से किसान परेशान: अनिल
– राष्ट्रीय अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत करते पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट द्वारा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान द्वारा किसानों को सम्मानित किया गया। गुरुवार को शहर के नहर कालोनी में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट द्वारा किसान सम्मान समारोह का कार्यकम जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह तालान ने शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह तालान का जिलाध्यक्ष मधुसूदन तिवारी की अध्यक्षता में संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर जमकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किसानों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम से पूर्व पत्रकारों से वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह तालान ने कहा कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत पर किसानों के साथ छल करने का काम किया है। सरकार से समझौता वादी नीतियों के तहत आंदोलन किया। कहा कि प्रदेश में किसानों को खाद एवं यूरिया उपलब्ध नहीं है। बिजली समस्या से किसान परेशान है। उन्होंने किसानों के लिए एमएसपी स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशें लागू करने की मांग किया। कहा कि किसान यूनियन अन्नादाताओं की लड़ाई लड़ने का काम करेगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह गौर, प्रदेश महामंत्री रामदत्त मिश्रा, राम आसरे, शिवबाबू, श्याम बाबू, शिवभोला, गुड्डू सिंह यादव, नागेंद्र सिंह, मुशीर, मनोज कुमार, नरसिंह, दीपेन्द्र सिंह चौहान, छोटे यादव, कल्लू सिंह, शिवशंकर, रोहित गुप्ता आदि रहे।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *