फतेहपुर: गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष तथा कांग्रेस की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, महिला कांग्रेस फतेहपुर की जिला अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य बहुचर्चित नेत्री हेमलता पटेल ने एक जुलाई को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।इस विशेष और गरिमामयी अवसर पर सुजानपुर की प्रधान एवं बहुआ प्रधान संघ की अध्यक्ष हेमलता पटेल ने अपने आधिकारिक फेसबुक, एक्स ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर अखिलेश यादव के साथ पूर्व में हुई एक स्नेहिल भेंट की तस्वीर साझा कर बधाई संदेश लिखा ।सोशल मीडिया पर बधाई संदेश जारी करते हुए हेमलता पटेल ने लिखा “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करती हूँ।
प्रत्याशिता को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम बहुचर्चित नेत्री हेमलता पटेल द्वारा इस बधाई संदेश और अखिलेश यादव के साथ स्नेहिल भेंट की तस्वीर साझा करने के बाद से ही पूरे जिले के राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर जिले भर में हेमलता पटेल की प्रत्याशिता को लेकर चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गरम हो गया है। इंडिया गठबंधन प्रत्याशिता को लेकर राजनैतिक विश्लेषकों और स्थानीय जनता के बीच इस तस्वीर के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, स्थानीय समर्थकों और प्रबुद्धजनों ने भी इस पोस्ट पर भारी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की है, वहीं दूसरी ओर हेमलता पटेल के इस कदम को आगामी चुनावी तैयारियों और जिले के किसी एक विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन से उनकी मजबूत दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
News Wani
