Breaking News

मुंब्रा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे का तबादला, क्राइम ब्रांच में मिली नई जिम्मेदारी,मुंब्रा की जनता में उदासी का माहौल।

मुंब्रा : मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे का तबादला क्राइम ब्रांच में कर दिया गया है। उनके तबादले की खबर सामने आने के बाद शहर में विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई स्थानीय लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मुंब्रा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए प्रभावी प्रयास किए गए। करीब सवा दो साल के कार्यकाल के दौरान अनिल शिंदे ने तीन चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला। इस दौरान नशे के कारोबार और आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई को लेकर भी उनका नाम चर्चा में रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनके कार्यकाल में पुलिस की सक्रियता बढ़ी और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए गए। कुछ नागरिकों का यह भी मानना है कि अनिल शिंदे जैसे अधिकारी की मुंब्रा को आगे भी आवश्यकता थी। वहीं, उनके तबादले के बाद कुछ लोगों ने चिंता जताई कि कहीं शहर में पहले जैसी स्थिति दोबारा न बन जाए। हालांकि, यह नागरिकों की व्यक्तिगत राय है।

अपने तबादले पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल शिंदे ने मुंब्रा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, नशा मुक्त मुंब्रा के प्रयासों और अपराध नियंत्रण में स्थानीय नागरिकों का पूरा सहयोग मिला। उन्होंने कहा, “मुंब्रा की जनता ने हमेशा पुलिस का साथ दिया। हम सभी नागरिकों का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को भी जनता इसी तरह सहयोग देगी, ताकि मुंब्रा में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनी रहे तथा शहर और बेहतर बने। अनिल शिंदे ने मुंब्रा के पत्रकारों का भी सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक भी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाएंगे तथा शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखेंगे। गौरतलब है कि अनिल शिंदे का तबादला अब क्राइम ब्रांच में किया गया है, जहां वे नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। अनिल शिंदे जी के तबादले से मुंब्रा पुलिस स्टेशन के सभी अधिकारी दुख की चिंता बनी हुई है,शिंदे साहेब ने अपने सभी ऑफिसरों का भी धन्यवाद किया।क्यों के सभी ऑफिसरों ने अनिल शिंदे जी के नेतृत में उनके ऑर्डर को मानते हुए बड़े ही निष्ठा ईमानदारी से काम किया,अब देखना ये के आने वाले वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुंब्रा को कैसे नियंत्रण में लाते है,उम्मीद जताई जा रही है के आने वाले वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल शिंदे जी के जैसे ही मुंब्रा वासियों को सहयोग करते हुए मुंब्रा की कमान संभालेंगे।

About Rizvi Rizvi

Check Also

राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम को बताया समुद्री शक्ति का प्रतीक

विशाखापत्तनम: भारतीय नौसेना ने अपने बेड़े में एक और अत्याधुनिक स्वदेशी स्टेल्थ फ्रिगेट INS तारागिरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *