Breaking News

पुराने विवाद में पुत्रों समेत पिता को पीटा

– पीड़ितों ने न्याय की लगाई गुहार
– दबंगों की पिटाई से घायल पिता व पुत्र।
फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गौराकला गांव में पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने वृद्ध के साथ मारपीट की। बचाने आए पुत्रों को भी जमकर लाठी-डण्डांे से पीट दिया। पीड़ितों ने हुसैनगंज पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। हुसैनगंज थाना पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित सीताराम ने बताया कि शनिवार को वह घर पर मौजूद था। तभी पुराने विवाद को लेकर सुबह लगभग नौ बजे गांव के ही संदीप, प्रदीप, अजय, बिंदा घर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। जब विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ लाठी-डण्डा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर उसके पुत्र रोहित व शिवसागर बचाने के लिए आए तो दबंगों ने उन पर भी हमला बोल दिया। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दबंग धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने थाना पुलिस ने दबंगों पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *