Breaking News

छप्पर में लगी आग, दो दर्जन बकरियों की मौत, पांच झुलसी

– पुलिस व ग्रामीणो की मदद से आग पर पाया काबू

प्रेमनगर, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से एक गरीब परिवार का काफ़ी नुकसान हो गया। हालांकि खबर लिखें जाने तक आग लगने की सही जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है। मौक़े पर स्थानीय पुलिस बल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र क़े आरामपुर बसई मोड क़े पहले रज्जाक मार्केट में एक गरीब परिवार फिरोज पुत्र शकील निवासी बिहार जिला बेगूसराय अपना परिवार लेकर प्रेमनगर कस्बे में लगभग आठ सालों से रहता है। रज्जाक मार्केट क़े संचालक मो. आरिफ निवासी सराय आराम (राम सराय )क़े यहां लेबर /मजदूरी का काम करता है। रज्जाक मार्केट क़े घर की पीछे छप्पर क़े नीचे लगभग छोटी बड़ी 35 बकरियां बँधी हुई थी। किसी अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग जाने से तीस बकरियां मौके पर ही आग में जलकर राख़ हो गयी। वहीं पांच बकरियां आग में झुलसने से बुरी तरह जख़्मी हो गई इसकी जानकारी जब परिवार क़े सदस्यों को हुई तो डायल 112व स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आग पर काबू पाने क़े लिए किसी भी तरह की देरी करते हुए आग बुझाने क़े लिए प्रयासरत्न हो गयी। और कुछ ही समय में आग पर काबू भी पर लिया आज सुल्तानपुर घोष पुलिस ने एक मानवता की मिसाल पेश करते हुए आमजनमानस को ये भरोसा दिलाया है। की पुलिस हमेशा जनता की सेवा क़े लिए तात्पर्य है। ऐसी मानवता की मिसाल देखकर क़स्बावासियों सहित क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की खूब सराहना की और उनका आभार प्रकट किया।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *