Breaking News

वन मंत्री गणेश नाईक का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।बंगले पर समर्थकों की रही भीड़

संवाददाता: सैयद समीर हुसैन

नवी मुंबई, 15 सितम्बर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और नवी मुंबई के लोकप्रिय जनसेवक गणेश नाईक का जन्मदिन आज बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके निवास स्थान पर शुभेच्छुकों,समर्थकों और नागरिकों का तांता लगा रहा। गणेश नाईक ने इस अवसर पर नागरिकों से मुलाकात की और शुभकामनाएँ स्वीकार कीं। जन्मदिन पर विशेष रूप से रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिबिर और गरीबों को भोजन वितरण जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, सामाजिक संगठन और आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने गणेश नाईक को लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ दीं।
गणेश नाईक ने अपने संबोधन में कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे और समाज के विकास को ही अपना संकल्प मानते हैं। नाईक साहेब के जन्मदिन के मौके पर मुंब्रा से सोशल वर्कर व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी अयाज़ हसन गणेश नाईक जी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे,साथ ही वन पशुओं और वन पेड़ो से प्यार करने वाले अल्ताफ खान ने भी वन मंत्री गणेश नाईक जी को उनके जन्मदिन की बधाई देने नवी मुंबई नाईक साहेब के बंगले पर पहुंचे।

About SaniyaFTP

Check Also

अवैध मेले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग, एआईएमआईएम पदाधिकारी ने सौंपा ज्ञापन

मुंब्रा (ठाणे) |  मुंब्रा क्षेत्र में प्रस्तावित एक मेले को लेकर विवाद सामने आया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *