Breaking News

घोष पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, युवक गिरफ्तार

फतेहपुर। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने सोने चांदी के जेवर बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को थाना क्षेत्र के नाज भट्ठे के पास भीखमपुर जाने वाले पक्के रास्ते के पास से आरोपी सुलेख भाट निवासी ग्राम विक्रमपुर को चोरी के माल के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से डेढ़ लाख की कीमत के मंगलसूत्र, एक जोडी झुमका, सोने का लाकेट बरामद किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिन थाना क्षेत्र में चोरी हुई थी जिसका खुलासा किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

काली पट्टी बांध गुलाबी गैंग का कलेक्ट्रेट घेराव, छात्र आंदोलन पर कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन

– राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज का जताया विरोध – पेपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *