– प्रतियोगिता के प्रतिभागी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते प्राचार्य।
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य आरती गुप्ता के निर्देशन में डायट स्तरीय श्रुतलेख प्रतियोगिता आयोजित की गई। विभिन्न विकास खंडों से ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थियों ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक वर्ग में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राथमिक वर्ग में रवि प्रा.वि. कासिमपुर हथगाम प्रथम, कर्णिका मिश्रा प्रा.वि. असनी भिटौरा द्वितीय और रागिनी देवी कंपोजिट वि. सुदनपुर विजयीपुर तृतीय रहीं। उच्च प्राथमिक वर्ग में स्वाति पीएम श्री कंपोजिट वि. कुसुंबी ने प्रथम, दीपक कंपोजिट वि. अलीपुर तेलियानी ने द्वितीय और अनुष्का कंपोजिट वि. मणिपुर बहुआ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डायट प्राचार्य आरती गुप्ता, प्रवक्ता अमित कुमार यादव, राजेंद्र कुमार और भारती सिंह ने विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र व क्लर किट प्रदान कर सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि चयनित विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा और सभी प्रतिभागियों को बेहतर तैयारी करने की सलाह दी।

News Wani