Breaking News

समर्पण फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर लगा स्वास्थ्य शिविर

– आठ सौ मरीजों ने शिविर में कराया परीक्षण
शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते चिकित्सक।
फतेहपुर। शनिवार को श्रीमती सहदेई कुंवर जूनियर हाईस्कूल मनकापुर चचीड़ा विजयीपुर में समर्पण फाउंडेशन के तत्वाधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिस पर सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ बुद्धविलास, डॉ सुमित सिंह ने निःशुल्क नेत्र की जांच की।
दंत चिकित्सक तरुन सिंह ने दांतों की निःशुल्क जांच कर उपचार किया। सर्जरी पेट विशेषज्ञ डॉ मुकेश, डॉ भूपेंद्र सिंह जनरल मेडिसिन उपस्थित रहे। राजेश, आशु पैथोलॉजी, राहुल कुमार, शिवकुमार फार्मासिस्ट द्वारा शुगर, बी.पी, बल्डग्रुप आदि की निःशुल्क जांच व परामर्श दिया गया। लगभग आठ सौ लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके अलावा भीषण ठण्ड के मौसम को देखते हुए उपस्थित लोगों को बचाव की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर समर्पण फाउंडेशन के संस्थापक अजय सिंह चंद्रौल, अध्यक्ष रेशमा सिंह, अमर सिंह, अनुराग गुप्ता, राजेश चंद्रौल, महेंद्र प्रधान, उदयवीर सिंह सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *