Breaking News

कई जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरनी की चेतावनी

मौसम विभाग ने झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। आज रांची सहित कुल आठ जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इधर राजधानी रांची सहित नौ जिलों में देर रात से सुबह तक बारिश हुई है।जिन जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं।इन सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार रांची, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला-खरसांवा और पूर्वी सिंहभूम में बाकी जिलों की तुलना में अपेक्षाकृत कम वर्षा होने की संभावना है।

 छह जिलों में बारिश, यलो अलर्ट जारी: इसके अतिरिक्त 27 जून को छह जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इन जिलों में गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।इसी तरह 28 जून को फिर से राज्य के आठ जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। इनमें चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची के कुछ हिस्से, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं। इन सभी जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

29 जून को भी जारी रहेगी बारिश: इसके बाद 29 जून को पूर्वी झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। प्रभावित जिलों में गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।इस बीच बुधवार को लातेहार जिले के कैदवाही गांव की एक महिला की वज्रपात से मौत हो गई। कुंवरी मसोमात नामक महिला जंगल में बकरी चराने गई थीं, इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

लोहरदगा में सबसे कम और रांची में सर्वाधिक बारिश: 1 जून से 25 जून 2025 तक झारखंड में सबसे कम बारिश लोहरदगा जिले में हुई, जहां मात्र 38.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 146.0 मिमी होती है। यहां 74% कम बारिश हुई है। इसके बाद देवघर में 62.4 मिमी, गिरिडीह में 81.2 मिमी, साहिबगंज में 88.4 मिमी और पाकुड़ में 91.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।वहीं दूसरी ओर, राज्य के कुछ जिलों में भारी वर्षा देखने को मिली। सबसे अधिक बारिश रांची जिले में दर्ज की गई। यहां 25 दिनों में 484.4 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य आंकड़ा 146.4 मिमी है। यानी यह सामान्य से 231% अधिक रही। इसके अलावा गुमला में 422.6 मिमी, सरायकेला-खरसावां में 400.0 मिमी, सिमडेगा में 364.0 मिमी और पश्चिमी सिंहभूम में 311.3 मिमी बारिश हुई।

About NW-Editor

Check Also

रिटायरमेंट का जश्न मनाने से पहले ही किस्मत ने छीन लिया सबकुछ!

  झारखंड के साहेबगंज जिले में दो मालगाड़ियों के बीच आमने-सामने की टक्कर की खौफनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *