Breaking News

झारखंड में खेत में अकेली महिला पर दर्दनाक हमला: दो भाइयों ने धारदार हथियार से काटा गला, युवकों की भी थी नज़र

झारखंड के गुमला जिले में जमीनी विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई. ये मामला पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव से सामने आया है, जहां रहने वाली बुजुर्ग महिला की 2 गज जमीन के लिए हत्या कर दी गई. महिला की पहचान झालो देवी के रूप में हुई है, जिसका जमीन को लेकर पड़ोस में रहने वाले दो युवकों के साथ विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि दोनों युवक महिला की खेत वाली जमीन पर कब्जा करना चाहते थे.आरोपियों की पहचान अजयकांत भगत और उसके चचेरे भाई अर्जुनकांत भगत के रूप में हुई है. उनकी नजर झालो देवी के खेत पर थी. वह झालो देवी के खेत पर अपना कब्जा जमाना चाहते थे. ऐसे में दोनों भाइयों ने महिला की हत्या की साजिश रची और उन्हें अकेली खेत में देखकर धारदार हथियार से उनकी गर्दन काट कर हत्या कर दी, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया.

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पालकोट थाना की पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों अजयकांत भगत और उसके चचेरे भाई अर्जुनकांत भगत को गिरफ्तार कर लिया, जो पालकोट थाना क्षेत्र के ही टेंगरिया गांव के रहने वाले हैं. फिर उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी बरामद कर लिया गया.

दोनों आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि गांव के ही एक खेत पर कब्जे को लेकर युवकों का झालो देवी के साथ विवाद हुआ था. युवकों ने कहा कि मना करने के बावजूद झालो देवी उस खेत पर अपना हक जताते हुए खेत की जुताई करवा रही थी. ऐसे में गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने झालो देवी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी.

About NW-Editor

Check Also

धनबाद में बिना लाइसेंस खाद-कीटनाशक बेचने पर रोक, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

धनबाद। खरीफ फसलों की बुवाई के मौसम को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन और कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *