Breaking News

तेज बारिश ने छीना गरीब परिवारों का सहारा, रिछारा में दो मकान ढहे, गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

 

महोबा पनवाड़ी विकासखंड के। महोबकंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिछारा में तेज बारिश के चलते दो लोगों के मकान भरभरा कर गिर गए। हादसे में गृहस्थी का हजारों रुपये का सामान दबकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों परिवार बेघर हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रिछारा निवासी चंदशेखर रिछारिया के कच्चे रिहायशी मकान की छत अचानक टूटकर गिर गई। इसी तरह गांव के ही दूसरे पीड़ित भूमनीदीन साहू का मकान भी लगातार हो रही बारिश को नहीं झेल सका और भरभरा कर ढह गया। मकान के अंदर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन व अन्य घरेलू सामान मलबे में दबकर खराब हो गया।
बारिश के कारण हुए नुकसान से दोनों परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। पीड़ितों ने प्रशासन से सर्वे कराकर आपदा राहत राशि और आवासीय सहायता दिलाने की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

सीपीएफ गड़बड़ी मामले में गायब वरिष्ठ लिपिक ऑडिट टीम के सामने हुआ हाजिर जांच टीम ने की घंटों पूछताछ, पासबुक व सर्विस बुक समेत मांगे गए दस्तावेज कराए उपलब्ध

    महोबा । जिला महिला अस्पताल में कर्मचारी भविष्य निधि (सीपीएफ) में करीब एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *