महोबा में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर अंतरिक्ष विज्ञान एवं तकनीक आधारित कार्यशालाओं का आयोजन
महोबा, 23 अगस्त 2026। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर जनपद महोबा में विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी समझ एवं नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से आई Space India की विशेषज्ञ टीम द्वारा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न ज्ञानवर्धक एवं प्रयोगात्मक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में Rocket Science Workshop विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को रॉकेट के सिद्धांत एवं प्रक्षेपण की प्रक्रिया को गतिविधि आधारित तरीके से समझाया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं पेपर रॉकेट एवं गैस रॉकेट तैयार किए तथा उनका सफल लॉन्च भी किया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने हाइड्रो रॉकेट (Water Rocket) तैयार कर उसका भी सफल प्रक्षेपण किया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने रॉकेट के पीछे कार्य करने वाले वैज्ञानिक सिद्धांतों को प्रयोग एवं प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से समझा।
इसके साथ ही Virtual Reality (VR) तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष स्टेशन एवं अंतरिक्ष की वर्चुअल विजिट कराई गई। विद्यार्थियों ने VR के माध्यम से अंतरिक्ष स्टेशन के वातावरण और अंतरिक्ष से जुड़ी गतिविधियों का रोचक एवं अनुभवात्मक अवलोकन किया।
कार्यक्रम के दौरान Safe Solar Observation के माध्यम से विद्यार्थियों को सूर्य का सुरक्षित तरीके से अवलोकन कराया गया। विशेषज्ञों द्वारा सूर्य, सौरमंडल एवं अंतरिक्ष से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं तथा विद्यार्थियों को सूर्य का अवलोकन करते समय आवश्यक सुरक्षा सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए BMS (Building Management System) Activity Workshop का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक भवनों में उपयोग होने वाली तकनीकों एवं स्वचालित प्रणालियों की कार्यप्रणाली से परिचित कराया गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि Building Management System किस प्रकार किसी भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं, जैसे ऊर्जा प्रबंधन, तापमान नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य तकनीकी प्रणालियों की निगरानी एवं नियंत्रण में सहायता करता है। गतिविधि आधारित इस कार्यशाला से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं ऑटोमेशन की अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर मिला।
AIASC प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम के दौरान All India Asteroid Search Campaign (AIASC) में सक्रिय रूप से प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अंतरिक्ष एवं खगोलीय पिंडों के अध्ययन के क्षेत्र में रुचि प्रदर्शित करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी श्रीमती गजल भारद्वाज द्वारा प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र (Participation Certificates) प्रदान किए गए। प्रमाण-पत्र प्राप्त करते समय विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण रहा।
जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि AIASC जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक वैज्ञानिक अनुसंधान की प्रक्रिया से परिचित कराने तथा उनमें Astronomy, Space Science और Scientific Research के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस प्रकार की वैज्ञानिक एवं नवाचार आधारित गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री प्रेमचंद यादव, उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडे, देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, महोबा, आशी सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रामनगर, महोबा, मयंक त्रिपाठी, प्रधानाचार्य, राजकीय हाई स्कूल पिपरामाफ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। Rocket Science, Paper & Gas Rocket Launching, Hydro Rocket Launching, Virtual Reality Space Visit, Safe Solar Observation, BMS Activity Workshop तथा AIASC Participation Certificate Distribution ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक, रोचक एवं प्रेरणादायक बना दिया।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

News Wani