Breaking News

महोबा में 64 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, सामूहिक विवाह समारोह में जनप्रतिनिधियों ने दिया आशीर्वाद

महोबा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज जनपद महोबा में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से 64 कन्याओं का शादी समारोह का आयोजन कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें गरीब बेटियों की शादी के लिए सरकार द्वारा ₹100000 की धनराशि प्रदान की जाती है।
उन्होंने कहा कि सरकार कन्याओं के जन्म से लेकर शिक्षा एवं शादी की व्यवस्था कर रही है।
उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत बालिका को जन्म के समय धनराशि प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ₹100000 की धनराशि गरीब परिवार के बेटियों को प्रदान की जाती है, जिसमें 64000 नगद एवं ₹21000 का सामान तथा ₹15000 खाने पीने अन्य व्यवस्था मे खर्च किया जाता है।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की खाने की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस एवं निशुल्क राशन वितरण योजना संचालित कर रही है, जिससे गरीब परिवार के लोगों को फायदा मिल रहा है।
कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि, डीसी एनआरएलएम अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी पंकज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित जिला सूचना अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी शशिकांत सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सीपीएफ गड़बड़ी मामले में गायब वरिष्ठ लिपिक ऑडिट टीम के सामने हुआ हाजिर जांच टीम ने की घंटों पूछताछ, पासबुक व सर्विस बुक समेत मांगे गए दस्तावेज कराए उपलब्ध

    महोबा । जिला महिला अस्पताल में कर्मचारी भविष्य निधि (सीपीएफ) में करीब एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *