Breaking News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान

 

फतेहपुर। डाक मण्डल का वित्तीय वर्ष 2024-2025 के विभिन्न मदों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान समारोह सरदार बल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में अतुल कुमार अधीक्षक डाकघर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। फतेहपुर मण्डल में डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, डाक बुकिंग आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों शत्रुघन लाल पोस्टमास्टर फतेहपुर, कुशल पाल सिंह हिन्दी, उमा वर्मा खागा, आदित्य पाल, नफीस अहमद, अजय कुमार दीक्षित, अनामिका वर्मा, कौशल कुमार, रिजवाना बेगम, राजबहादुर सिंह, योगेश सिंह आदि कर्मचारियो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संदीप चौरसिया सहायक अधीक्षक, सर्वेश वर्मा निरीक्षक डाकघर खागा, प्रशांत पाल निरीक्षक बिन्दकी, शिवम गौतम परिवाद निरीक्षक, जयशंकर गुप्ता, प्रवीण तिवारी, जीतेन्द्र कुमार, सौरभ, आशीष सहित जनपद के सैंकड़ों विभागीय डाक कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

गौरैया संरक्षण को लेकर समिति की पहल, दो सौ घोंसलों का वितरण

– घोसलों का वितरण करती समिति। फतेहपुर। कल (आज) मनाए जाने वाले गौरैया दिवस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *